कुट्टू के आटे के निर्माण, संग्रह, वितरण में विशेष सावधानी बरते व्यापारी

हरिद्वार,

शहर के एक होटल में आयोजित जागरूकता बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग के मंडल उपयुक्त आर एस रावत ने व्यापारियों को बताया कि विगत वर्ष में जनपद हरिद्वार में कुट्टू के आटे के सेवन से लोग बीमार हो गए थे।

बताया कि ऐसी घटनाओं के मद्देनजर, सभी व्यापारियों को कुट्टू आटे के निर्माण, संग्रह, वितरण में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नमी वाले स्थान पर आटे का संग्रह न करने तथा आटे बैग पर अनिवार्य रूप से निर्माण तिथि व एक्सपायर तिथि अंकित होनी चाहिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने सभी व्यापारियों से विभागीय निरीक्षण व नमूना संग्रहण में सहयोग करने, पक्के बिलों पर ही खाध पदार्थों का क्रय व विक्रय करने की अपील की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने क्रय व विक्रय करते समय बिलों पर 14 अंकीय फुडलाइसेंस नंबर अंकित करने की अनिवार्यता पर जोर दिया। बैठक में जिला खाते सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने व्यापारियों की शंकाओं का भी समाधान किया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, योगेंद्र पांडे, पवन कुमार सहित विभिन्न संगठनों के व्यापारी आटा मिल मालिक आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    जल संरक्षण व अक्षय ऊर्जा का गूँजा संदेश छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां हरिद्वार 16 मार्च, 2026 एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात…

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 4 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 6 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 8 views