कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस

*एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित*

*कुंभ मेले के निहितार्थ जुटाए जाने हैं संसाधन, सभी संबंधित हुए शामिल*

*कप्तान ने लिया कार्ययोजना का जायजा, पूर्व में आयोजित कुंभ मेला के डाटा का भी किया विश्लेषण*

आज दिनांक 26.03.2025 को एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्था की समीक्षा हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मैहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी/ सीओ सदर जितेन्द्र चौधरी सहित नगर क्षेत्र के राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स/ नगर क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष, बीडीएस, जल पुलिस, घुड़सवार आदि शाखाओं के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा मातहतों संग निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की-

1-कुंभ के दौरान प्रस्तावित अस्थाई थानों का चिन्हिकरण।

2- उक्त थानों हेतु चयनित स्थान व क्षेत्र।

3- कुंभ के दौरान जनपद में फोर्स की उपलब्धता।

4- कुंभ के दौरान जवानों के रहने एवं खाने की व्यवस्था।

5- कुंभ मेला आयोजन के लिए उपलब्ध संसाधन एवं आवश्यक संसाधनों का विवरण

6- शाही स्नान पर्वों में आवागमन के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग एवं नए मार्गों का चयन

7- जल पुलिस हेतु आवश्यक संसाधन एवं संचालन क्षेत्र

8- हर की पैड़ी से 20 किलोमीटर रेडीयस पर स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग के चयन

9- हिलबाईपास को सुव्यवस्थित कर कुंभ के दौरान उसके उपयोग हेतु संबंधित से पत्राचार।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    जल संरक्षण व अक्षय ऊर्जा का गूँजा संदेश छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की बारीकियां हरिद्वार 16 मार्च, 2026 एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात…

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के एनएसएस शिविर 

    • By Admin
    • March 16, 2026
    • 3 views

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 4 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 6 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 5 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 8 views