किसी भी आपदा एवं घटना से निपटने के लिए त्वरित राहत इव बचाव कार्य करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा 03 स्थानों पर किया गया मॉक अभ्यास

*हरकी पौड़ी मालवीय घाट पर मिला संदिग्ध बैग मची अफरातफरी*

*हरिद्वार 04 दिसंबर 2025*

हरकी पौड़ी मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग की सूचना हरकी पौड़ी चौकी को संदिग्ध बैग की सूचना उपलब्ध कराई गई तथा जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई गई।कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई पुलिस टीम सहित तमाम सिक्योरिटी एजेंसियों ने मोर्चा संभाला।हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज ने तब तक यात्रियों को बिना पता चले भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र को तत्काल खाली कराया तथा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एजेंसियों का रिस्पांस टाइम और को-ऑर्डिनेशन जांचने के लिए मॉकड्रिल अभ्यास कराया गया है।

बीडीएस की टीम ने सेंसर के माध्यम से एवं डॉग स्क्वॉड ने बैग की जांच की तथा बैग में संदिग्ध वस्तु होने की अंदेशा जाहिर किया गया।

दूसरे मॉकड्रिल में हरकी पौड़ी घंटाघर में दो संदिग्ध लोगों ने दो लोगों को बंदी बना लिया था, जिसकी सूचना मिलते ही एटीएस की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला तथा तत्काल मौके पर अपहरणकर्ता को न्यूट्रलाइज किया तथा उनके कब्जे से लोगों को मुक्त कराया ।

तीसरे मॉकड्रिल में सुभाष घाट पर स्थित एक चाय की दुकान पर आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली जिसका संज्ञान लेते हुए मौके पर दमकल टीम के द्वारा तुरंत आग पर काबू पाया गया तथा कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई है।

इंसीडेंट कमांडर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया- दोपहर करीब 02 बजे पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना मिली कि हरकी पौड़ी मालवीय घाट पर शंकराचार्य जी के मूर्ति के पास संदिग्ध बैग रखा हुआ है। हरकी पौड़ी इंचार्ज ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रुम को एवं एसएसआई नगर कोतवाली हरिद्वार को तथा पुलिस आलाधिकारियों को मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग रखे होना बताया।जिसपर बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रण में लिया।दूसरे मॉकड्रिल में मालवीय घाट स्थित घंटाघर में अपराणकर्ता ने कुछ लोगो को बाधक बनाया था ,एटीएस की टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की जिसमें अपराणकर्ता को न्यूट्रलाइज किया तथा उनके कब्जे से लोगों को मुक्त कराया। तीसरी मॉकड्रिल अभ्यास में सुभाष घाट पर किसी दुकान पर आग लगने की सूचना मिली थी ,जिसपर दमकल की टाइम द्वार तत्काल आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी घटना से निपटने के लिए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने के उद्देश्य से आज पुलिस विभाग एवं प्रशासन के सयुक्त तत्वाधान में मॉकड्रिल अभ्यास किया गया।जिससे कि यह जानकारी उपलब्ध हो सके कि ऐसी घटना गठित होने पर किस तरह से कम समय में एवं किसी भी जान माल की हानि न हो तथा कम से कम समय में स्थिति पर काबू पाया जाए,इस उद्देश्य से यह मॉक अभ्यास किया गया है।

बीडीएस की टीम ने सेंसर के माध्यम से एवं डॉग स्क्वॉड ने बैग की जांच की तथा बैग में संदिग्ध वस्तु होने का अंदेशा जाहिर किया गया । इस दौरान तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तुरंत बेरिकेडिंग कर रास्तों को रोका गया। आस-पास के लोगों से तुरंत क्षेत्र को खाली करवाया गया। बैग में विस्फोट होने की संभावना के चलते एसओजी,सिविल डिफेंस, बम निरोधक दस्ता,डॉग स्क्वायड, बीडीएस,एलआईयू, क्यूआरटी, फायर सहित एटीएस व मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल जाने वाले रास्ते को भी तुरंत खाली कराया गया।बम निरोधक दस्ते बैग की जांच की गई। जिसके बाद संदिग्ध बैग में रखे संदिग्ध वस्तु को समय रहते नियंत्रण में की किया गया। पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से सभी एजेंसियों का रिस्पांस टाइम और को-ऑर्डिनेशन जांचने के लिए मॉकड्रिल कंडक्ट करने का पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,एएसपी सदर निशा यादव,एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी,सीओ ट्रैफिक संजय चौहान,अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव,एलआईयू इंस्पेक्टर विवेक सहित विभिन्न थानों के इंचार्ज एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 11 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 6 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views