किशोरी का पीछा करने वाले को तीन माह की सजा

हरिद्वार।

किशोरी का पीछा करने के मामले में आरोपी दो बच्चों के पिता को दोषी करार दिया गया है। विशेष कोर्ट पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने आरोपी रिजवान अली को दोषसिद्धि पाते हुए तीन माह का कारावास व 10 हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया है।

शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि 16 अप्रैल 2022 को झबरेड़ा क्षेत्र में पीड़ित किशोरी का पीछा करते हुए आरोपी व्यक्ति को पकड़ा गया था। आरोपी व्यक्ति काफी समय से पीड़िता को घर से बाहर जाने व स्कूल जाने के समय पीछा कर परेशान कर रहा था। यहीं नहीं, आरोपी व्यक्ति पीड़िता को मोबाइल फोन पर गंदी गंदी बात कर भी परेशान करते आ रहा था। किशोरी ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई थी। जिसपर घटना वाले दिन पीड़ित किशोरी के पिता व भाई ने मौके पर पीछा करते हुए पकड़ा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता पिता की लिखित शिकायत पर आरोपी रिजवान अली पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम उमरी कलां थाना काठ जिला मुरादाबाद यूपी, हाल पता झबरेड़ा हरिद्वार को गिरफ्तार जेल भेजा था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में सात गवाह पेश किए।

परिजनों ने पीड़िता का स्कूल छुड़वाया

आरोपी रिजवान अली एक विवाहित व बच्चों का पिता है। लगातार पीड़िता का पीछा किए जाने पर और पीड़िता के परिजनों के समझाने के बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसपर पीड़िता के परिजनों ने उसका स्कूल छुड़वा दिया था।

जुर्माना न देने पर 10 दिन की सजा

जुर्माना राशि 10 हजार रुपये जमा नही करने पर आरोपी रिजवान अली को 10 दिन अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतने के आदेश भी दिए हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    हरिद्वार, 10 जून। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views

    राष्ट्रीय लोकदल का गढ़वाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views