“जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशों में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध ताबड़तोड कार्यवाही”

जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद अन्तर्गत राजकीय / ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को अभियान के तहत हटाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये गयें है। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में तहसील हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर कड़ी दृष्टी रखी जा रही है तथा इस सम्बन्ध में किसी भी माध्यम से अवैध अतिक्रमण का प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल नियानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से ग्राम नगला खुर्द में चारागाह की भूमि पर अवैध अतिक्रमण संज्ञान में आने पर राजस्व टीम द्वारा उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह की उपस्थिति में दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी तथा लगभग ढाई बीघा ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गयी।

ग्राम पदार्था उर्फ धनपुरा के मजरा घिस्सूपुरा परगना ज्वालापुर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संज्ञान में आने पर, कि उक्त ग्राम में सार्वजनिक रास्ते पर अस्थाई निर्माण कर रास्ते को अवरूद्ध किया गया है। प्रकरण का संज्ञान लेकर राजस्व टीम द्वारा इस आशय की पुष्टि होने पर दिनांक 18.12.2024 को उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह व थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार सहित पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त अवरोध को हटाने की कार्यवाही की गयी।

ग्राम बिशनपुर झरड़ा मुस्तहकम परगना ज्वालापुर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संज्ञान में आने पर तथा राजस्व टीम द्वारा लगभग ढाई बीघा राजकीय भूमि पर स्क्रीनिंग प्लांट मशीन व दीवार बनाकर पप्पू सिंह व ईश्वर चन्द पुत्रगण कृत सिंह निवासी कुन्डी द्वारा अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने पर राजस्व व पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 18.12.2024 को अवैध अतिक्रमण हटाकर लगभग ढाई बीघा राजकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गयी।

इस प्रकार जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह के निर्देशन में व उपजिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार प्रियंका रानी, थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी, चौकी इंजार्ज फेरूपुर सुधांशु कौशिक की उपस्थिति में राजस्व व पुलिस विभाग की टीम द्वारा तहसील हरिद्वार अन्तर्गत अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए लगभग पांच बीघा राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिससे तहसील हरिद्वार अन्तर्गत अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दर्शन भारती और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं एलएलएम की डिग्री प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल…

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन में सदैव विद्यार्थी बने रहें, तभी ज्ञान और संस्कार का विकास संभव : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 31, 2026
    • 3 views

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 4 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 7 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 10 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 12 views