कांवड़ यात्रा को सरल, सुखद व सुरक्षित बनाने हेतु जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से दिन रात जुटा हुआ है

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल आधुनिक तकनीकी के उपयोग के साथ ही धरातल पर भी उतरकर स्वयं ले रहे व्यवस्थाओं की जानकारी*

*अच्छा कार्य करने वाले ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की स्वयं कर रहे हौंसला अफजाई*

हरिद्वार 18 जुलाई 2025– कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सु:खद व सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर कोई भी चूक न हो तथा किसी भी प्रकार की छोटी–बड़ी कमी सामने आने पर उसे तत्काल दूर करने लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बावजूद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतर कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और कांवड़ियों से भी वार्ता कर फीड बैक प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को बैरागी कैंप पहुंचकर पार्किंग व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की ड्रोन के माध्यम से स्थिति का आंकलन करते हुए निर्देश दिए कि रोड पर वाहन खड़े न हों, वाहनों को व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया जाए ताकि वाहनों की निकासी में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो या पार्किंग में वाहन न फंसे। उन्होंने सुपर जोनल, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट से शौचालयों में सफाई एवं जल की उपलब्धता, पार्किंग क्षेत्र में पेयजल तथा सफाई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई कर्मी रोस्टर के अनुसार सफाई करते रहें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अस्थाई तौर पर लगाई गई दुकानों पर भी रेस्ट लिस्ट चस्पा कराना सुनिश्चित करें।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रोड़ीबेलवाला पार्किंग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जल संस्थान की राइजिंग मेन लीक होने से पानी के प्रेशर के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर पहुंचकर लाइन मरम्मत कार्य कराने के साथ ही रोड निर्माण कार्यों में तेजी लाकर देर रात्रि तक रोड़ सुचारू करने के निर्देश दिए।

क्षेत्र में तैनात सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय, बिजली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार नजर रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर व्हाट्सअप ग्रुप में माध्यम से त्वरित गति से सूचनाओं का आदान प्रदान करते हुए अल्प समय में समस्या समाधान में जुट हुए हैं। जिलाधिकारी स्वयं व्हाट्सअप ग्रुप की भी लगातार मोनिटरिंग करते हुए कार्मिकों की गतिविधियों पर पल–पल की नजर रख रहे हैं

निरीक्षण के दौरान सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट डीके चंद, जोनल मजिस्ट्रेट डॉ.विकास ठाकुर, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 11 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views