कांवड़ मेला सहयोग के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दिए 25 लाख रुपये

हरिद्वार, 12 जुलाई। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के समीप स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं में सहयोग हेतु 25 लाख रुपये का चेक हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के सचिव मनीष सिंह तथा उपजिलाधिकारी (सदर) जितेंद्र कुमार को सौंपा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में आयोजित कांवड़ मेले में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हर साल प्रशासन को आर्थिक सहायता प्रदान करता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 25 लाख रुपये की राशि ट्रस्ट की ओर से दी गई है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी प्रोत्साहित करती है। प्रशासन और आम जनता के सहयोग से यह विशाल आयोजन सफल होता है। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा हर संभव सहयोग किया जाता रहेगा।प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया।इस अवसर पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि,अनिल शर्मा, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 4 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 7 views