कप्तान डोबाल की अगुवाई में जनपद मुख्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित

*जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी/शाखा प्रभारी हुए शामिल*

*शिक्षण संस्थानों के बाहर मादक पदार्थ बिक्री के खिलाफ अभियान की समीक्षा*

*गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी का डाटा और अधिक बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

*कड़क लहजे में दिखे कप्तान डोबाल, लापरवाह प्रभारियों को कड़ी फटकार*

*लंबित चल रहे बड़े मामलों की की गई समीक्षा, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश*

*क्षेत्राधिकारी गण को विवेचनाओं की प्रगति जांचने एवं लापरवाह विवेचकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश*

*आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर किया गया मंथन*

सैनिक सम्मेलन के पश्चात एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में माह मई की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान श्री डोबाल द्वारा माह मई में घटित अपराधों के अनावरण की समीक्षा करते हुए लंबित चल रहे बड़े मामलों के शीघ्र अनावरण के लिए मातहत ऑफिसर्स के साथ विस्तृत चर्चा की।

विवेचना में लापरवाही प्रदर्शित होने पर सख्त रुख अपनाते हुए श्री डोबाल द्वारा लापरवाह थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। श्री डोबाल द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि अधिकार अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है, जिम्मेदार बनें या फिर विभागिय कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जनपद में नियुक्त क्षेत्राधिकारियों से मुखातिब होते हुए श्री डोबाल द्वारा उन्हे आवंटित थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं पर नजर बनाए रखने एवं विवेचना में लापरवाही प्रदर्शित होने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागिय कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी द्वारा हत्या सहित विभिन्न मामलों में चुस्त-दुरुस्त कार्यवाही करने और क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित न होने देने पर कई थानेदारों की प्रशंसा भी की तथा विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया।

तुलनात्मक रुप से पिछले कुछ माह के बजाए मई माह में वाहन चोरी के प्रकरणों में गिरावट आने एवं चुराए गए वाहनों की रिकवरी में बढ़ोत्तरी दर्ज होने पर कुछ थानेदारों को शाबाशी देते हुए श्री डोबाल द्वारा सभी से इस ओर अपना फोकस बनाने एवं ऐसे तत्वों को दबोचने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। नशीली दवाओं की बिक्री एवं तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने पर संबंधित थाना प्रभारियों की सराहना की गई तथा समस्त थानाध्यक्षों को और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

दिनांक 31.05.2025 से मुख्यालय स्तर पर शिक्षण संस्थानों के 100 गज की परिधि में तंबाकू उत्पाद, शराब आदि मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध प्रचलित अभियान की समीक्षा करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक कसरत करने के लिए कहा गया।

बरामद एवं शेष गुमशुदा बालक-बालिकाओं की थानावार सूची की समीक्षा करते हुए श्री डोबाल द्वारा एएचटीयू प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को मानव तस्करी के मामलों में गंभीर होकर कार्यवाही करने तथा डाटा को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views