एस एम जे एन महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग का दीक्षारंभ कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया

*युवा समय प्रबंधन पर दें ध्यान: आदेश त्यागी*

*एटीट्यूड है सौ प्रतिशत सफलता की कुंजी : प्रोफेसर बत्रा*

*नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को एपिक (वोटर) कार्ड बनाने के लिए किया प्रेरित*

हरिद्वार 25 अगस्त

आज वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहें ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण और भारी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।बीकॉम के छात्र-छात्राएं अनुष्का ,स्वाति ,सृष्टि प्रिंस, चैतन्य, शिखर आदि ने माल्यार्पण एवं तिलक लगा कर अतिथियों एवं नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि आदेश त्यागी ने अपने संबोधन में बी कॉम प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपने करियर दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कुछ भी जानने से पहले युवा अपने जीवन में समय प्रबंधन का महत्व स्वीकार करें उसके बाद अपने उपलब्ध संसाधनों का समुचित और विवेकपूर्ण दोहन करते हुए सफलता प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और यहां के प्राध्यापक अकादमिक और शैक्षणिक जगत के चुनिंदा प्रतिभावान लोगों में से सम्मिलित हैं और नए छात्र छात्रों का यह सौभाग्य है कि इतने विद्वान और अनुभवी प्राध्यापकों से वे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने एक नंबर क्विज के अनोखे माध्यम से छात्रों को यह समझाया कि जीवन में एटीट्यूड यानी दृष्टिकोण का कितना महत्व है उन्होंने छात्र छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा देश समाज और राज्य में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने यह भी जोड़ा कि छात्र छात्राएं अपनी उपस्थिति पर ध्यान दें और कक्षाओं में नियमित उपस्थिति ही जीवन में सफलता का मार्ग है।

कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल द्वारा किया गया। उन्होंने नई पीढ़ी को बदलाव और रचनात्मक दृष्टिकोण का वाहक बताते हुए छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं।

इस अवसर पर बोलते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में आनंद और कर्तव्य के बीच में संतुलन स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही ,अंकित बंसल, डॉ गीता शाह ,आस्था आनंद कविता छाबरा रिकंल गोयल , श्रीमती ऋचा मिनोचा ,विवेक बंसल इत्यादि प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम संयोजक के रूप में डॉक्टर रिंकल गोयल और डॉक्टर रिचा मनोचा रहे ।कार्यक्रम का समापन बी ए पंचम वर्ष की छात्रा चारु और टिया के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुति और नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मतदाता शपथ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र छात्राएं मे उपस्थित थे और उनके बीच में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    सनातन का सबसे बड़ा पर्व है कुंभ: महामंडलेश्वर करौली शंकर कुंभ की तैयारियों और संत समाज की एकजुटता पर निरंजनी अखाड़े में प्रमुख संतों की बैठक हरिद्वार, कुंभ मेला 2027…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 3 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 5 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 11 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 20 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 24 views