एसएसपी के मजबूत नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने किया विधायक धमकी प्रकरण का खुलासा

*कप्तान के सफल नेतृत्व में लगातार बड़े खुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस*

*रानीपुर विधायक आदेश चौहान को धमकाने एवं पैसे ऐंठने के प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने एक को पकड़ा*

*आरोपी को दिल्ली से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस, अन्य की तलाश जारी*

*फोन पर खुद को गृह मंत्री का बेटा बता, की थी पैसों की बड़ी डिमांड*

*आरोपियों ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा व नैनीताल विधायक सरिता आर्य से भी की थी पैसों की डिमांड*

*आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नैनीताल व कोतवाली रुद्रपुर में भी दर्ज हैं मुकदमें*

*पैसों की तंगी एवं लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन तीन दोस्तों की रची साजिश का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़*

*प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को सचिव बताकर विधायक से पैसों की डिमांड प्रकरण में 2024 में जेल जा चुका, एक आरोपी*

*हरिद्वार “बहादराबाद” पुलिस एवं सीआईयू हरिद्वार की सफलता पर स्थानीय जनता में खुशी*

*टीम ने मेहनत करते हुए अच्छा काम किया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं: एसएसपी*

दिनांक 16-02-25 को वादी श्री रोमिश कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी विधायक श्री आदेश चौहान 26 बी०एच०ई०एल० रानीपुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना बहादराबाद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल न0 9871933657 व 9220386406 से दिनांक 14-02-2025 को माननीय विधायक श्री आदेश चौहान को फोन कर स्वयं को केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह जी का पुत्र बताते हुए पैसो की मांग करने के सम्बंध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0स० 102/25 धारा 308(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सीओ ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

कप्तान द्वारा प्रकरण प्रधानमंत्री कार्यालय व माननीय गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर शुरू से नजर बनाकर रखी और एसपी सिटी एवं संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारियों से समय-समय पर मामले की जानकारी ली एवं खुलासे के लिए गठित टीमों से स्वयं वार्ता की जिसके सफल परिणाम, “सफलता के रूप में” सामने आए।

गठित पुलिस टीमों द्वारा मोबाईल नंबरों के सीडीआर, आईएमईआई व समय-समय पर बदल रही लोकेशन का गहराई से विवेचन करते हुए गाजियाबाद व दिल्ली में एक के बाद एक, कई ठिकानों पर थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में लगातार दबिश दी।

लगातार दबिश एवं अलग-अलग टीमों को मिल रही छोटी बड़ी लाभदायक सूचनाओं (लीड) को आपस में जोड़ते हुए पुलिस टीमों द्वारा कल दिनांक 17-02-25 की देर शाम अभियुक्त प्रियांशु पन्त को दिल्ली से घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त प्रियांशु ने पैसों की तंगी व लग्जरी लाइफ के चलते अपने अन्य दो साथियों उवेश अहमद व गौरवनाथ के साथ मिलकर कुछ बड़ा करने का प्लान बनाया जिससे एक झटके में मोटी कमाई हो जाए लेकिन तेजतर्रार हरिद्वार पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जानकारीनुसार उन्होंने रूद्रपुर विधायक शिव अरोडा व नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य को भी फोन कर पैसे की डिमाण्ड की थी। जिनके विरूद्ध कोतवाली नैनीताल व कोतवाली रूद्रपुर में भी अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

उवेश अहमद को रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिसको “वारंट बी” पर हरिद्वार लाया जाएगा।

अभियुक्त गौरवनाथ वर्ष 2024 में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में सचिव बताकर विधायक से पैसों की डिमांड करने पर नासिक से जेल भी जा चुका है।

अभियोग में दौराने विवेचना धारा 3(5), 308(7), 319(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

प्रकरण प्रधानमंत्री कार्यालय व माननीय गृहमंत्री भारत सरकार से जुडा होने के कारण पूरे मामले पर हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ अन्य जांच एजेंसीज की भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हरिद्वार सीआईयू एवं थाना बहादराबाद पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–*

1- प्रियांशु पंत पुत्र बसन्त बल्लभ पंत उम्र 19 वर्ष मूल निवासी सिमाल गांव बेरीनाग जनपद बागेश्वर उत्तराखण्ड हाल निवासी 1085 ए-ब्लाक जीडी काँलोनी मयूर विहार थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली (ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू से स्नातक)

*बरामदगी*

घटना में प्रयुक्त मोबाइल एप्पल कम्पनी रंग काला

*वांछित अभियुक्तः-*

1- उवेश अहमद

2- गौरवनाथ

*पुलिस टीम-*

थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश सिंह राठौड़

1- उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी

2- हे0कानि0 217 देशराज

3- कानि0 938 बलन्त सिंह

4- कानि0 नरेन्द्र (CIU हरि0)

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views