जीवन को आत्मसात करने को प्रेरित करता हैं रक्तदान: आदेश चौहान

सामाजिक सरोकारों में अग्रणी एस एम जे एन कॉलेज: डॉ आर के सिंह

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं रक्तदान : प्रो बत्रा।

17 फरवरी, 2025

हरिद्वार।

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई), जनता चैरिटेबल ट्रस्ट, वी केयर डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में उपस्थित मुख्य अतिथि, रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान ने रक्तदान हेतु छात्र-छात्राओं को व्याख्यान तथा अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जो मनुष्य की जान को बचाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और रक्तदान के माध्यम से न केवल जीवन को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है बल्कि सेवा का भाव भी जाग्रत होता हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह ने कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए कहा कि एस एम जे एन पी जी कॉलेज सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहकर एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता हैं। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा ने अपने संदेश में सभी अतिथियों एवं रक्तदान दाताओं का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि आपके रक्त की प्रत्येक बूंद किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि है यही कारण है कि इस महादान भी कहा जाता है। प्रोफेसर बत्रा ने कहा कि रक्तदान की प्रक्रिया रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर प्रदीप त्यागी ने सभी रक्तदाता वीरों को जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती है। इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है तथा रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा का भी संचार होता है। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता श्री कन्हैया खेवड़िया ने भी उपस्थित हो युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वैभव बत्रा, यादविंदर सिंह, शिवम त्रिपाठी, कशिश ठाकुर, कंचन रावत, जोया, पूजा अरोड़ा, दिनेश कुमार सहित कुल 55 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान शिविर में नेत्रों की जांच तथा बी एम डी परीक्षण भी किया गया। जिसमें लगभग 120 छात्र छात्राओं ने अपने नेत्रों की जांच तथा बी एम डी परीक्षण करवाया। इस अवसर पर वी केयर से लैब टेक्नीशियन भावना शर्मा तथा योगेश कुमार, अन्नू सैनी, ब्लड बैंक के एम डी श्री राकेश कुमार, पूजा, सचिन, श्याम, हरिफ आदि उपस्थित रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर संजय कुमार माहेश्वरी ने उपस्थित सभी रक्तदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी किसी विशेष अवसर जैसे माता-पिता का जन्म दिवस अथवा उनके विवाह की वर्षगांठ तथा अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भी रक्तदान जैसा महान कार्य कर सकते हैं। उन्होंने अंत में रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लगी कॉलेज की समस्त समितियों, जनता चैरिटेबल ट्रस्ट, वी केयर तथा ब्लड बैंक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 8 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 24 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 30 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 14 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 16 views