एसएमजेएन पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शौर्य दीवार पर किया शहीदों को नमन

हरिद्वार 15 अगस्त

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ समस्त उपस्थित जनसमूह ने शौर्य दिवार पर देश के वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इसके उपरांत श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कॉलेज परिसर से आरंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए पुनः कॉलेज में समाप्त हुई। इस यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगे झंडे लिए देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कॉलेज के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को तिरंगा झंडा वितरित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं है, यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें न केवल उनके बलिदान को याद रखना चाहिए, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए और शिक्षा, सेवा व संस्कारों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण को अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने आजादी के प्रतीकों और देशभक्ति एवं मतदाता जागरूकता विषयों पर सुंदर रंगोलियां बनाई। श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नक़द पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सर्वप्रथम निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड के सन्देश को पढ़ कर सुनाया । प्रो डॉ बत्रा ने अपने संबोधन में कहा आज का दिन हमें यह सोचने पर विवश करता है कि हमने अपने देश के लिए क्या किया है? हमारे छात्र ही देश का भविष्य हैं और हमें उन्हें ऐसे संस्कार देने होंगे, जिससे वे न केवल शिक्षित, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनें।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार ,रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, ज्वालापुर के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 6 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views

    भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ 1008 भक्तामर महामण्डल बीजाक्षर विधान

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 5 views