एसएमजेएन पीजी कॉलेज में दीपावली मिलन समारोह आयोजित, पत्रकारिता को मिलेगा नया आयाम

*दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, आत्मिक अंधकार को मिटाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी*

हरिद्वार। दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर मंगलवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज के सभागार में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जिसमें हरिद्वार के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और कॉलेज के प्राध्यापकों ने भाग लिया।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मिक अंधकार को दूर कर समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मकता फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की जीत और नकारात्मकता पर सकारात्मक सोच की स्थापना का प्रतीक है।

उन्होंने इस अवसर पर गर्व के साथ बताया कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी हमेशा से बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देता आया है। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होना इस बात का प्रमाण है कि समाज में अब नारी शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आया है।

समारोह के दौरान एक अहम घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में जल्द ही पत्रकारिता एवं जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) का कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स विशेष रूप से उन युवाओं और कार्यरत पत्रकारों के लिए निःशुल्क होगा, जो पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं। श्रीमहंत ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, इसलिए पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि समाज को दिशा देने में पत्रकारिता की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडेय और संजय आर्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मीडिया आज केवल खबर देने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रमुख साधन बन चुका है। ऐसे में पत्रकारिता शिक्षा को बढ़ावा देना एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम के दौरान एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने सभी पत्रकारों और अतिथियों का स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आत्मीयता, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रजनीकांत शुक्ल, सुनील पांडेय, संजय आर्य, अमित शर्मा, प्रमोद गिरि, महताब आलम, मनीष कुमार, राजेश वालिया, ज्ञान प्रकाश पांडेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 8 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 6 views