एम सी एस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

हरिद्वार। एम सी एस बाल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगी, विविध प्रकार की सुंदर रंगोलियों से सुसज्जित हो उठा, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग की भावना जागृत हो गई।

इस आयोजन में बच्चों ने पारंपरिक दीपोत्सव से जुड़ी रंगोली के साथ-साथ पर्यावरण, शिक्षा और भारतीय संस्कृति से संबंधित आकृतियाँ भी बनाईं, जिनमें उनकी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। बच्चों ने समूहों में मिलकर कार्य किया, जिससे उनमें सहयोग की भावना भी विकसित हुई।

प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और हमारी संस्कृति से उन्हें जोड़ती हैं।

प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा बच्चों ने जिस तरह से रंगों के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, वह अत्यंत सराहनीय है।

निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है।

प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा रंगोली के माध्यम से बच्चों ने दीपोत्सव की भावना को जीवंत कर दिया है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में आराध्या, नंदनी जोशी, सांची, तनुजा, कृतिका, मीताक्षी, रिदान, भाव्या, अवनि सैनी, ऋधिमा दुबे, कनिष्का, दर्श शर्मा, जैदित्य, आदर्श, चित्राक्षी जोशी, पूर्वी महेश्वरी, हर्षद, वेदांश, भक्ती शर्मा, माहि शर्मा, अनुज, अनंत, ऋषभ, शिवाय, अधिराज, अवनि भारद्वाज, श्रिष्टी कश्यप, वीरा सूद, पियूष, मनस्वी सिंघल, ओनिक, संचित कुमार, शौर्य, मिश्रा, रूहानी, शगुन, कृष्णा राठौर, मयंक मौर्य, श्रेयांशी गुप्ता, राशी, अंशिका भारद्वाज, एंजल, आरव सक्सेना, शिवन्या, रिया छिल्लर, कृष्णा, युवराज, मयूरी, मानवी कुशवाहा, स्वर्णिका, आरोही, साक्षी, पीयूष, अवनी कश्यप, अवनी, यशिका, मान्या, अनाया, रितिका आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    कड़ी सुरक्षा के बीच अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न। हरिद्वार, 15 मार्च। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज…

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    हरिद्वार 14 मार्च एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ योग और समाज सेवा के संकल्प के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल सिंह अध्यक्ष और धर्मपाल सिंह ठेकेदार महामंत्री निर्वाचित, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए चुनाव 

    • By Admin
    • March 15, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की एनएसएस इकाई ने बस्तियों में चलाया जन-जागरूकता अभियान

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 3 views

    प्रयोगात्मक ज्ञान हर छात्र के लिए अनिवार्य – श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • March 14, 2026
    • 5 views

    श्रवण नाथ बाजार व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न, मनोज खुराना निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

    • By Admin
    • March 13, 2026
    • 6 views

    कुम्भ-2027 को लेकर सड़क व रेल यातायात से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • March 12, 2026
    • 4 views