उत्तराखंड में भू कानून लागू होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने उत्तराखंड में भू कानून लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई, आशीर्वाद एवं साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अभूतपूर्व है और इससे राज्य की भूमि को भू-माफियाओं से बचाया जा सकेगा।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि इस कानून के लागू होने से उत्तराखंड की मूल संस्कृति और स्वरूप की सुरक्षा होगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार और उधम सिंह नगर को छोड़कर बाकी 11 जिलों में यह कानून तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। इससे राज्य में बाहरी लोगों द्वारा बिना नियंत्रण के भूमि खरीदने और अतिक्रमण करने पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से भू-माफिया उत्तराखंड की भूमि पर कब्जा कर रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब सरकार ने इस पर नकेल कसने के लिए कड़ा कानून लागू कर दिया है। उन्होंने इस फैसले को उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर करार दिया और कहा कि यह निर्णय ना भूतों ना भविष्यति जैसा है।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले भी कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और यह कानून भी उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भू कानून में जरूरी संशोधन किए हैं ताकि निवेशकों के हितों की भी रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कानून से न केवल राज्य की भूमि सुरक्षित होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर अवसर और संरक्षण मिलेगा। इससे बाहरी लोगों द्वारा अनियंत्रित भूमि खरीद पर रोक लगेगी और राज्य में संतुलित विकास संभव हो सकेगा।

श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले की सराहना करते हुए सरकार के इस साहसिक कदम का स्वागत किया और इसे उत्तराखंड की संस्कृति और पहचान को बचाने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार आगे भी राज्य हित में ऐसे मजबूत निर्णय लेती रहेगी।

  • Related Posts

    कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायज़ा

    *जिलाधिकारी ने वैरागी कैम्प, सीसीआर व हरकी पौड़ी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।* हरिद्वार 11 जुलाई 2025- कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने हेतु वैरागी कैम्प में बनाई गई अस्थायी…

    श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

    *भगवान शिव सरलता, करुणा और क्षमा के प्रतीक हैं:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज* *श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मंशेश्वर महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख व समृद्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायज़ा

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 3 views

    श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है:श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया जाए विशेष जोर- मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया

    • By Admin
    • July 11, 2025
    • 6 views

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टेलीकम्युनिकेशन विभाग के तत्वाधान में आठवीं राज्य स्तरीय ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित की गई

    • By Admin
    • July 10, 2025
    • 5 views