उत्कर्ष फेडरेशन ने किया रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

खेलों का व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में विशेष महत्व-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 27 जनवरी। उत्कर्ष स्पोर्टस फेडरेशन की और से प्रथम हरिद्वार ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विक्ट्री क्लासेस में आयोजित किए शतरंज टूर्नामेंट में 6 वर्षीय नक्ष चौहान, 84 वर्षीय क्रांति कुमार गुप्ता सहित ओपन, महिला, अंडर-10, अंडर-15 और सीनियर सिटीजन कैटगरी में सभी आयु वर्ग के 57 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट में कुल 5 राउंड् खेले गए। जिसमें समय नियंत्रण 15 मिनट $ 5 सेकंड प्रति चाल था। ओपन कैटेगरी में अभिनीत सिन्हा प्रथम, अवनीश कुमार सतीजा द्वितीय व लक्ष्य अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सिटीज़न्स कैटेगरी में एस.डी. सिलस्वाल प्रथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

टूर्नामेंट की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गयी। इसके उपरांत मुख्य अतिथि स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए े खेलों के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्व को रेखांकित किया और इस शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन के लिए फेडरेशन को बधाई दी।

उत्कर्ष स्पोर्टस फेडरेशन के अध्यक्ष डा.मुकुल बेंजवाल व सचिव राहुल प्रकाश ने कहा कि यह टूर्नामेंट फेडरेशन के शतरंज को हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ावा देने के मिशन में एक मील का पत्थर है। इस आयोजन की सफलता हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है कि हम प्रतिभा को बढ़ावा दें, सामुदायिक भावना का निर्माण करें और शतरंज को एक व्यापक रूप से स्वीकार्य खेल बनाएं। संरक्षक हीरा बल्लभ जोशी, राहुल अरोड़ा, प्रियंगी नैथानी, ऋतिक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 18 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views