अखाड़ा परिषद को सात अखाड़ों का समर्थन, कुंभ 2027 हमारी अगुवाई में होगा: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

दूसरी कार्यकारिणी पर बोले— वे भी हमारे भाई, लेकिन बहुमत हमारे साथ

हरिद्वार, संवाददाता। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने हाल ही में गठित अखाड़ा परिषद की दूसरी कार्यकारिणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी परिषद पूरी तरह वैध है और उसे सात प्रमुख अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि आगामी कुंभ मेला–2027 उनकी अगुवाई में ही आयोजित होगा।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि हरिद्वार अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में मान्यता दिलाने का समर्थन सबसे पहले उन्होंने ही किया था। इसके साथ ही नासिक और उज्जैन में होने वाले कुंभ मेलों की तैयारियों और व्यवस्थाओं में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी अखाड़ा परिषद का गठन करने वाले भी उनके अपने भाई हैं और सभी संत समाज का सम्मान करते हैं। कुंभ से जुड़े धार्मिक और पारंपरिक कार्यों में सभी की सहभागिता रहेगी, लेकिन अखाड़ा परिषद के नेतृत्व और निर्णयों के मामले में बहुमत उनकी परिषद के साथ है।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि उन्हें जूना अखाड़े सहित सात प्रमुख अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि वे विधिवत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं और बहुमत उनके पक्ष में है। ऐसे में वर्ष 2027 का कुंभ मेला उनकी अध्यक्षता और नेतृत्व में ही संपन्न होगा।

उन्होंने संत समाज से एकजुट होकर सनातन परंपराओं और अखाड़ों की गरिमा बनाए रखने का भी आह्वान किया।

  • Related Posts

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, एआई और तकनीक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र हरिद्वार। रोबोटिक्स के मॉडल, विज्ञान के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 5 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 12 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 13 views