उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने बृहस्पतिवार को अपर जिला सूचना अधिकारी से पदोन्नत होकर जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल शाह का जिला सूचना कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने कहा कि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने से पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि रतीलाल शाह एक सरल, सहज और अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने हमेशा पत्रकारों के साथ सकारात्मक संवाद और बेहतर समन्वय बनाए रखा है। उनके जिला सूचना अधिकारी बनने से पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा शासन, प्रशासन एवं जनहित से जुड़ी सूचनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा।

महामंत्री महावीर नेगी एवं पूर्व प्रेस क्लब महामंत्री अश्वनी अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई के सभी सदस्य रतीलाल शाह के साथ हर सकारात्मक पहल में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और जनहित तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रतीलाल शाह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री अश्वनी अरोड़ा,पूर्व अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह, कुलदीप कुमार,धीरज कुमार शर्मा,सिद्धार्थ कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 8 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 16 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 19 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views