अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने मृतकों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख देने की घोषणा की

हरिद्वार।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी मंदिर सीढ़ि मार्ग पर भगदड़ की घटना में 08 लोगों की मौत पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना मां मनसा देवी से की।श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मृतक आश्रितों को पांच लाख रूपये ओर घायलों को एक लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी और मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की खाने की व्यवस्था की जाएगी।श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उचित ईलाज के लिए भी कहा।उन्होंने कहा कि किसी श्रद्धालु का पैर फिसलने से इस घटना ने बड़ा रूप धारण कर लिया घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,मां मनसा देवी सभी का कल्याण करें।भारत माता मंदिर हरिद्वार के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को सुबह नौ बजे मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर भगदड़ मचने से दुर्घटना में मृत सभी 08 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हु और  घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हु।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 13 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 34 views