विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र में लगे 6 नलकूप

कोटद्वार 06अक्टबर 2024

कोटद्वार विधानसभा के भाबर क्षेत्र की पेयजल योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दो नलकूपों व तत्सम्बन्धी कार्यो का शिलान्यास किया जिसमें कण्वाश्रम व मावाकोट कोटला नलकूप सम्मलित है ,इन नलकूपों के निर्माण से उदयरामपुर, किशनपुरी ,हल्दुखाता, कलालघाटी व बालागंज सहित अनेक क्षेत्रों को जल समस्या से निजात मिलेगी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी भाबर क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुये चार नलकूप योजनाओं जिसमें देवरामपुर ,श्रीरामपुर ,रामपुर व लूथापुर नलकूपों सहित तत्सम्बन्धित कार्यों का शिलान्यास हो चुका है बहुत जल्दी इन पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा , वही नगरीय व शेहरी क्षेत्र के पेयजल हेतु वर्ड बैंक की योजना के अन्तर्गत ए०डी०बी०के तहत पुरानी नगर पालिका के वार्ड न० 04 से वार्ड न०36 तक के पेयजल विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य गतिमान है ।

खण्डूडी ने कहा कि शहरी क्षेत्र सहित भाबर क्षेत्र में लगातार जनसंख्या घनत्व बढ़ता जा रहा है जिसके कारण ग्रीष्मकालीन अवधि मे पेयजल का संकट निरन्तर बना रहता है उपरोक्त सभी पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने पर जल संकट से कोटद्वार वासियों को निश्चित लाभान्वित होगे ।

विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान के आधिकारियों को सभी पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिये आदेशित भी किया ।

नलकूपों के शिलान्यास के अवसर पर कमल नेगी ,मनीष भट्ट निवर्तमान पार्षद, महाश्वरी देवी राजीव डबराल, विकास वर्मा ,अनिल गोड़, जितेन्द्र डोबरियाल अधिक्षण अभियन्ता जल संस्थान अभिषेक वर्मा सहायक अभियन्ता बृजमोहन रावत आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views