जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में पांचों अमर शहीदों के श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 10 जुलाई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कालीदास रोड़ स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में वीरभूमि उत्तराखण्ड के पांच अमर शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है। उन्होंने कहा कारगिल युद्ध हो या पुलवामा कोई भी युद्ध हो उसमे उत्तराखण्ड के जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा हम शहीदों को वापस नहीं ला सकते लेकिन शहीद की वीरता का बखान करना और उनका सम्मान करना हर देशवासी का फर्ज है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा जिन जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके बलिदान का बदला भी लिया जाएगा।सैनिक कल्याण मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार जनों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और जो भी संभव मदद होगी वह पीड़ित परिवारजनों की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को शोक संदेश का पत्र प्रत्येक जवान के घर पर भेजने के निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, जनरल सम्मी सभरवाल, उपनल एमडी जेएस बिष्ट, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, निरंजन डोभाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 10 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 23 views