श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव के आर भट्ट ने एसएमजेएन कॉलेज का किया औचक निरीक्षण





श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड के रजिस्ट्रार खेमराज भटट ने हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया । उन्होंने सभी परीक्षा भवनों में पहुंचकर परीक्षार्थियों की चेेकिंग की। परीक्षा केंद्र के भवनों में परीक्षार्थियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी ली। रजिस्ट्रार खेमराज भटट ने पाया कि परीक्षा केंद्रों में डयूटी दे रहे सभी शिक्षक—शिक्षिकाओं के मोबाइल को भी परीक्षा केंद्र से बाहर परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व लांकर में रखवाया गया है।

परीक्षार्थियों के मोबाइल, घड़ी, पर्स सहित तमाम अन्य सामान के लिए एक क्लाक रूम की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र की तमाम व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की और प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा के कार्यो की सराहना की उन्होंने कहा कि डॉ बत्रा के परीक्षा में सुचिता स्थापित करने को नजीर बना कर अन्य सभी कालेजों में भी लागू किया जायेगा। परीक्षा केंद्र में 42 छात्र छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी।


एसएमजेएन कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद रजिस्ट्रार खेमराज भटट ने बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड साल 2023—25 सत्र के लिए 21 सेंटरों पर बीएड की परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। नकल विहीन परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी की ओर से सभी परीक्षा केंदों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।

इसी क्रम में हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे है। इस परीक्षा केंद्र में चाक चौबंद व्यवस्थाएं मिली। परीक्षार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के तमाम पुख्ता प्रबंध किए गए है। 21 परीक्षा केंद्रों पर 8396 परीक्षार्थी थे। जिसमें से 728 अनुपस्थित पाए गए। जबकि 7668 बच्चों ने परीक्षा दी है। सबसे बड़ी बात 90 फीसदी मातृ शक्ति परीक्षा दे रही है।


एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा ने बताया कि बीएड की परीक्षा शुरू हो चुकी है। कॉलेज सेंटर पर 428 बच्चे पंजीकृत थे। जिसमें 42 बच्चे अनुपस्थित रहे। 386 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षाओं की शुचिता के लिए क्लार्क रूम स्थापित किया गया। जिसमें सभी छात्र छात्राओं के मोबाइल व अन्य सामान जमा कराने के पश्चात ही परीक्षा कक्षों में प्रवेश की अनुमति दी गयी। परीक्षा केंद्र में डयूटी दे रहे सभी शिक्षकों के मोबाइल भी बाहर लांकर में रखवा दिए गए।

इसके पश्चात कुलसचिव महोदय ने कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री मंहत रविन्द्र पुरी से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उतराखंड में उच्च शिक्षा के सन्दर्भ में विस्तृत वार्ता की। वार्ता के मध्य उत्तराखण्ड राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार, कौशल विकास, एवं पलायन रोकने को लेकर शीघ्र ही एक आलेख तैयार करने पर सहमति हुई।
परीक्षा नियन्त्रक डॉ जेसी आर्य, उडनदस्ता संयोजक डॉ मनोज सोही एवं सदस्य वैभव बत्रा, डॉ विजय शर्मा, मोहन चन्द पांडे, आलोक शर्मा तैनात थे। विश्वविद्यालय की पयर्वेक्षक डॉ आराधना सक्सेना के सुपरविजन में परीक्षा हुई।

  • Related Posts

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी अपूरणीय क्षति:श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पंचतत्व में विलीन होने पर अखिल…

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर संत समाज ने जताया शोक

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 5 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views