बागेश्वर में चार घंटे चला सफाई महाअभियान

बागेश्वर। उच्च न्यायालय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आह्वान पर जनपद में श्रमदान कर चार घंटे तक सफाई महाअभियान चलाया गया।इस दौरान दस पर्यावरण मित्रों समेत विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी को नगर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई।

रविवार को नुमाईशखेत मैदान में जिला जज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके खुल्बे, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाअभियान का शुभारंभ किया। जिला जज ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उच्च न्यायालय, शासन के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत, स्वंय सेवियों, एनसीसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई महाअभियान चलाया।

स्वच्छता अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, व छात्र-छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोगों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी को साफ किया और शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया।

पांच जोन में बांटा था शहर को: शहर को स्वच्छता महाअभियान के लिए पांच जोन में बांटा गया था। जिसमें बागनाथ मंदिर क्षेत्र-नुमाईशखेत मैदान से विकास भवन तक प्रथम जोन, पुराना आरटीओ कार्यालय-भागीरथी नाला से जिला चिकित्सालय तक दूसरा, डिग्री कॉलेज से सूरजकुंड तक तीसरा, कठायतबाडा क्षेत्र चौथा तथा अग्निकुंड हनुमान मंदिर से बिलौना तक पांचवा जोन बनाया गया था, इन जोन में नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गयी थी। कौसानी क्षेत्र में सफाई महाअभियान के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व जिला पर्यटन अधिकारी नोडल थे। वहीं, नगर पंचायत गरुड़ व कपकोट के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी को नोडल बनाया गया था।

बागेश्वर में चार घंटे चला सफाई महाअभियान के दौरान दस पर्वावरण मित्र हुए सम्मानित

बागेश्वर। गत दिनों आयोजित निबंध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों के अलावा स्वच्छता मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाले 10 पर्यारण मित्र सम्मानित हुए। इसके अलावा नगर पालिका के चार ब्रांड एंबेसडर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी तथा फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन राम को भी सम्मानित किया गया।

बागेश्वर में चार घंटे चला सफाई महाअभियान में ये रहे मौजूद

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज पुनीत कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, चैयरमैन रेडक्रांस संजय शाह जगाती, वरिष्ठ नागरिक दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन विनोद भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि।

बागेश्वर में चार घंटे चला सफाई महाअभियान
बागेश्वर में चार घंटे चला सफाई महाअभियान
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली…

    Haridwar विभिन्न दलों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Haridwar भारतीय जनता पार्टी में नगर निगम चुनाव के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि भाजपा का चुनावी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 6 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 5 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views