सावन में भक्तों पर बरसती है भगवान शिव की विशेष कृपा: श्रीमहंत रविंद्र पुरी



: श्रावण मास के पहले सोमवार पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने किया जलाभिषेक


हरिद्वार:पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में मंशेश्वर महादेव मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने जलाभिषेक कर विश्व की सुख समृद्धि के लिए कामना की।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा है कि सावन में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। यह पूरा महीना शिव उपासना का माह है और भगवान शिव को ही समर्पित है। श्रीमहंत सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक के बाद वक्त श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।


श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि सावन में हर सोमवार व्रत रखने से शिव भगवान और माता पार्वती की विशेष कृपा बनती है। जीवन धन धान्य से भर जाता है। सावन में आने वाले सभी सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शिव के भक्त व्रत रखते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत रखने से शिव भगवान और माता पार्वती की विशेष कृपा बनती है। जीवन धन धान्य से भर जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि देवी पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने सावन के पूरे महीने उपवास किया। पार्वती की इतनी भक्ति-भावना देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हो गए और शिव ने उनकी इच्छा पूरी की। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सावन सोमवार के दिन शिवलिंग की विशेष तरीके से पूजा अर्चना करने पर जीवन में तरक्की और समृद्धि आती है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की भी कृपा बनी रहती है। उन्होंने भक्त श्रद्धालुओं को बताया कि संपत्ति और सुख शांति में वृद्धि के लिए सावन के हर सोमवार का व्रत रखें और प्रदोष काल में शिवलिंग का दही से अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव की प्रिय वस्तु भांग, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संपत्ति के साथ साथ सुख-शांति में भी वृद्धि होती है।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    हरिद्वार, रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के चेयरमैन श्रीमहंत डा० रवींद्र पुरी जी…

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    हरिद्वार, धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मां मनसा देवी चिकित्सालय परिसर में एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट द्वारा दी गई पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 3 views

    मां मनसा देवी मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

    • By Admin
    • February 14, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

    • By Admin
    • February 13, 2026
    • 5 views

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 16 views