रामानंद की शिक्षिका को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

 

हरिद्वार

रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में प्रबंध एवं वाणिज्य संकाय में शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ० ज्योति सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विष्वविद्यालय द्वारा वाणिज्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी है। इस से पहले डॉ० ज्योति सिंह ने प्रबंध एवं वाणिज्य में भी स्नातकोत्तर एवं वाणिज्य (ऑनर्स) की उपाधिया भी प्राप्त करी हुई हैं। डॉ० ज्योति सिंह ने अपनी प्राम्भिक शिक्षा पश्चिम बंगाल के नाडिआ जिले में आने वाले शहर कल्यानी से प्राप्त करी हुई है।

डॉ० ज्योति सिंह के पिता ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत भारतीय डेरी अनुसन्धान संस्थान में वैज्ञानिक पद के रूप में अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ करा था एवं सेवानिवृत्ती के समय वे प्रमुख वैज्ञानिक के पद पर थे।

डॉ० ज्योति सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान होने पर संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने उन्हें बधाई दी है एवं बताया की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

संस्थान के निदेशक श्री वैभव शर्मा ने भी डॉ० ज्योति सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान होने पर बहुत बहुत बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ से उनक स्वागत किया और बताया की यह शानदार उपलब्धि इस बात का सबूत है कि प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है। उन्होंने यह भी कहा की अधिक से अधिक अथवा सभी शिक्षकों को शोध की तरफ जाना चाहिए ताकि भविष्य में स्वर्णिम अवसर प्राप्त हो सके और संस्थान का नाम भी ऊँचा हो।

डॉ० ज्योति सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ० मयंक गुप्ता, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, कुसुम लता, सचिन विश्नोई, आर ऐ शर्मा, मौसमी गोयल ने तथा प्रबंध एवं वाणिज्य संकाय, तकनीकी एवं फार्मेसी के सभी शिक्षकों ने बधाई दी।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 5 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views