अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने की तिरूपति बालाजी के प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने की सीबीआई जांच की मांग

महापाप करने वालों को मिले कड़ी सजा-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 20 सितम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने तिरूपति बालाजी मंदिर में चढ़ने वाले भोग प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने के मामले की सीबीआई जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि यह बड़े दुख का विषय है। पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए और भगवान के प्रसाद में पशु चर्बी और फिश ऑयल मिलाने का महापाप करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस संबंध में जल्द ही अखाड़ा परिषद की बैठक में संत समाज इस गंभीर मामले पर विचार करेगा और गृहमंत्री को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सीबीआई जांच कर इस षड़यंत्र में शामिल सभी लोगों के चेहरे समाज के सामने लाए जाएं। जांच में जो भी दोषी पाया जाए। उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि तिरूपति बालाजी देवस्थानम् बोर्ड को तुरंत भंग किया जाए। धार्मिक संस्थानों में आध्यात्मिक व्यक्ति, संत और भगवान पर आस्था रखने वाले व्यक्तियों को ही शामिल किया जाना चाहिए। जिससे कोई भी इस प्रकार का कृत्य करने का साहस ना कर सके।

  • Related Posts

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि,श्री महंत दर्शन भारती महाराज ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री को दी बधाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 3 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 6 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 12 views