एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार एवं राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के मध्य हुआ एम. ओ. यू.

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में साथ चलकर ही प्राप्त होंगे बड़े लक्ष्य – श्रीमहंत रविंद्रपुरी

19 सितम्बर 2024

आज एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार एवं राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के मध्य उच्च शिक्षा तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक लिखित समझौता (एम ओ यू – मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हुआ। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी जी महाराज, अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंध समिति, एस. एम. जे. एन. तथा आखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने दोनो संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि इस एम ओ यू से शोध, परामर्श एवं ज्ञान के क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, तथा सामाजिक कार्यों में बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु इस तरह के एम ओ यू निश्चित रूप से सहायक होंगे। एस. एम. जे. एन. कॉलेज के प्राचार्य, प्रो सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि यह समझौता विशेषतः विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर किया गया हैं। अब इसके माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल प्रयोगशालाओं का लाभ मिल सकेगा अपितु ज्ञान और परामर्श के भी अधिक अवसर तथा स्रोत मिल पाएंगे। प्रो. बत्रा ने बताया कि इस एम ओ यू से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को भी गति प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के प्राचार्य डॉ संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि दोनो संस्थाओं के बीच में हुए इस लिखित समझौते से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए और अधिक संसाधन प्राप्त होंगे तथा शिक्षकों को भी संस्थाओं के माध्यम से अनेकों अवसर मिल पाएंगे। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के डॉ युवराज सिंह ने एम ओ यू पर हस्ताक्षर होने पर दोनो प्राचार्यो का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ सकुंज राजपूत तथा आदित्य गौड़ भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 14 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views