स्वस्थ युवा ही बनाएगा सशक्त भारत: प्रो बत्रा

हरिद्वार, 19 सितंबर, 2024

 

आज एस. एम. जे. एन. पी.जी महाविद्यालय में कृमि निवारण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कृमि निवारक दवा एल्बेंडाजोल की उचित मात्रा जिला प्रशासन चिकित्सा विभाग के माध्यम से वितरित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत चिकित्सक डॉ प्रदीप त्यागी और जीडी हॉस्पिटल हरिद्वार की ओर से आए श्री आकाश कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर प्रदीप त्यागी ने परजीवी कृमियों के द्वारा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परजीवी हमारे हाथ और पैरों की गंदगी के माध्यम से फूड चेन में प्रवेश करते हैं फिर हमारे शरीर में अपना वास बना कर हमें विभिन्न स्वास्थ्य की विसंगतियों से सामना करवाते हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी छात्र-छात्राएं समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से कृमि निवारक दवाइयां को लेते रहें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण और विभिन्न प्राध्यापकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि निवारण के लिए अल्बेंडाजोल की स्वीकार्यता संपूर्ण विश्व में हैं और इस टैबलेट का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कृमि निवारण के साथ साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता हैं क्योंकि स्वच्छता तथा सतर्कता ही अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय माहेश्वरी ने स्वास्थय विभाग तथा महाविद्यालय के इस संयुक्त प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिवकुमार चौहान, वैभव बत्रा, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, अंकित बंसल, आस्था आनंद आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ हरिद्वार, 25 फरवरी स्थानीय एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को अत्यंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 4 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 6 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 5 views