प्रेस क्लब में आयोजित हुआ आगमन द्वादश स्थापना दिवस समारोह

हरिद्वार के प्रतिष्ठित प्रेस क्लब में 15 सितम्बर 2024 को “आगमन” साहित्यिक संस्था ने अपने द्वादश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में काव्य पाठ, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह प्रमुख आकर्षण के केंद्र रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ जिसके उपरांत देश भर से आये कवियों ने अपनी कविताओं का रसपान कराया। कार्यक्रम के अगले चरण में अभिषेक शुक्ल की नवीनतम पुस्तक “खोई हुई चीजों का पता” का विमोचन प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा, आगमन के अध्यक्ष और अवरंग बुक्स के प्रकाशक निशांत जैन, डॉ. दिव्या पाण्डेय, अनुराधा पाण्डेय, भास्कर आनंद, श्री बृजेंद्र हर्ष, और बालकृष्ण शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, रचनाकारों और मुख्य रूप से गृहणियों को क्रमशः डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान, आगमन समसि सम्मान और गृहणी आत्मविश्वास सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने देश भर आये कवियों, रचनाकारों और श्रोताओं को हरिद्वार की पावन भूमि के विषय में तमाम दुर्लभ जानकारी देते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ करूंगा कार्य : नितिन गौतम हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार स्थित हाईवे के एक होटल में पर्यावरण मानव एवं उत्थान…

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    हरिद्वार, 10 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 3 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 5 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 4 views

    कुंभ-2027: निरंजनी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी के नेतृत्व में संतों के एक दल ने कुंभ मेला की तैयारियों का लिया जायजा, नवनिर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views

    न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री

    • By Admin
    • June 7, 2026
    • 4 views