रामानंद इंस्टीट्यूट में हुआ गणेश उत्सव एवं हिंदी दिवस का आयोजन

आज दिनांक १४ सितम्बर को रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में गणेश उत्सव एवं हिंदी दिवस मनाया गया। गणेश आउत्सव पर वाणिज्य संकाय के छात्रों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा को क्ले द्वारा बनाया गया एवं कुछ छात्रों ने गणेश जी की ड्राइंग को बनाया।

संस्थान के वाणिज्य विभाग द्वारा हिंदी दिवस का भी आयोजन किया गया जिसमे हिंदी की महत्वता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

गणेश उत्सव की क्ले मेकिंग प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थि का नाम पलक बी० कॉम० तृतीय वर्ष से है। ड्राइंग प्रतियोगिता में महिमा एवं इकरा बी० कॉम० प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान तथा प्राची एवं ख़ुशी चतुर्वेदी बी० कॉम० तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।

भाषण प्रतियोगिता में बी० कॉम० प्रथम वर्ष से अंकित ने प्रथम एवं बी० कॉम० तृतीय वर्ष से प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंकित द्वारा हमारा जीवन में गुरु के महत्त्व को समझाया गया एवं प्रियंका ने हमारे जीवन में राष्ट्र भाषा के रूप में हिंदी के महत्त्व को समझाया।

निर्णायक मंडल में फार्मेसी संकाय से कुसुम लता एवं इंजीनियरिंग संकाय से शिल्पा गिरी ने अहम् भूमिका निभाई। सभी विजयी छात्रों को ट्रॉफी प्रदान की गयी, एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

सभी विजयी छात्रों को संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज एवं निदेशक वैभव शर्मा ने बधाई दी।

प्रतियोगिता में अंकित, शिखा, कल्पना, केशव, अलीशा, सार्थक, अंकुर, जाह्नवी, पूजा, निधि, हिमांशी, भूमि, हर्मिता, अचिन्त्या, स्वाति, मनीषा, नंदनी, याविका, अमन, दिव्या, अविनाश, अंशिका, गुलशन, सचिन, कशिश आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर डॉ० मयंक गुप्ता, डॉ० मौसमी गोयल, मनुज उनियाल, सूरज राजपूत, डॉ० रोहित, विवेक जोशी, निकिता, मनीषा, ज्योति, गरिमा, मितांशी, शिवांगी, कुनिका, कृति, कीर्ति, कनिष्का, वैशाली आदि शिक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 3 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views