जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन चंडी घाट पुल सहित हरिद्वार नजीबाबाद रोड का स्थलीय निरिक्षण किया

हरिद्वार 14 सितम्बर 2024–

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन चंडी घाट पुल सहित हरिद्वार नजीबाबाद रोड का स्थलीय निरिक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था क्षेत्र के विकास एवं समृद्धि का प्रमुख आधार है। इसलिए हाईवे निर्माण से जुड़ी सभी निर्माण एजेंसिया समयबद्धता, तत्परता व गुड़वत्ता से कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दिसंबर अंत तक चंडी घाट पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए तथा 15 जनवरी तक हार हाल मे अप्रोच रोड का भी निर्माण हो जाए ताकि आगामी कावड़ मेले के दौरान पुल का उपयोग किया जा सके। उन्होंने नजीबाबाद हरिद्वार रोड निर्माण कार्य को भी मशीनरी बढ़ा कर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी दशा मे जाम कि स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी कावड़ यात्रा के दौरान पुल का उपयाग किया जाएगा। कार्य मे हिलाहवाली करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही कि जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन में सुधार से सुगम मार्ग मिलता है, जिससे यात्रा मे समय कम होता है और यातायात सुगम होती है, सुगम यातायात व्यवस्था के कारण आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने मे आसानी होती है, जिससे आर्थिक सामाजिक गतिविधियों मे वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि रास्ते सुगम होने तथा पुल निर्माण से उत्तर प्रदेश तथा कुमाऊं से एम्स, जोलीग्रांट पहुँच ने वाली आपातकालीन सेवाओं मे भी निश्चित ही मदद मिलेगी और कावड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 8 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 9 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 9 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 11 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 12 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views