बालक बालिकाएं खेलों में बनाएंगे अपना भविष्य-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 13 सितम्बर। हरिद्वार मुक्केबाजी संघ द्वारा 20 से 24 तारीख तक रुद्रपुर में होने वाले उत्तराखंड राज्य खेलों के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन 15 सितम्बर रविवार को सवेरे 10 से रोशनबाद में किया जाएगा। एलिट आयु वर्ग के पुरुष और महिला मुक्केबाजी खिलाड़ियों का चयन सभी 13 भार वर्गों के लिए किया जाना है।

हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चयन के लिए हरिद्वार जिले से महिला- पुरुष खिलाड़ी आमंत्रित हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का ध्यान रखते हुए उत्तराखंड राज्य खेलों को बढावा देना का काम कर रहें है। जिलों के बालक बालिकाएं खेलों के प्रति आकर्षित होकर अपना भविष्य खेलों में बनाएंगे। कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि विगत वर्षों में हरिद्वार से प्रतिभाशाली बालक बालिका मुक्केबाजी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को उत्तराखंड राज्य खेल में दोहराया जाएगा। सचिव नवीन चौहान ने कहा कि हरिद्वार के बालक बालिका अब मुक्केबाजी खेल में अपना भविष्य बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत कर रहे हैं तथा विगत वर्षों में हरिद्वार के बालक बालिकाओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अंकित किया है। इस अवसर पर शिखा चौहान, मयंक शर्मा, राकेश चौधरी, नवीन राजवंश तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views