श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में धूमधाम से मनायी गयी श्रीचंद्र जयंती

साक्षात भगवान शिव का अवतार थे भगवान श्रीचंद-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

सदैव प्रासंगिक रहेंगी भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाएं-मुखिया महंत भगतराम

हरिद्वार, 11 सितम्बर। उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र जयंती के अवसर पर कनखल पहाड़ी बाजार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में भगवान श्री चंद्र के विग्रह का भव्य श्रंग्रार किया गया और धर्म ध्वजा फहरायी गयी। मुखिया महंत भगतराम के संयोजन में सभी तेरह अखाड़ों के संतों ने हवन यज्ञ व आरती कर भोग लगाया और मानव कल्याण के लिए अरदास की। आरती पूजन के उपरांत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में संत समागम का आयोजन किया गया। संत समागम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उदासीनाचार्य भगवान श्रीचंद्र साक्षात भगवान शिव के अवतार थे। भगवान श्रीचंद्र ने सनातन हिंदू धर्म के उत्थान के लिए तत्कालीन समाज में व्याप्त मत मतांतरों को समाप्त कर समाज को एकता के सूत्र में बांधा। मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता और हिंदू धर्म को बचाने में भगवान श्रीचंद ने अहम भूमिका निभायी। भगवान श्रीचंद्र की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए सनातन हिंदू धर्म के उत्थान एवं मानव कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समस्त समाज के लिए वंदनीय भगवान श्रीचंद्र ने समाज में ज्ञान का प्रकाश कर अंधकार रूपी अज्ञान को दूर किया। सभी को भगवान श्रीचंद्र की जयंती के अवसर अवसर पर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, श्रीमहंत रामरतन गिरी, स्वामी भगवत स्वरूप महाराज, श्रीमहंत धुनीदास एवं श्रीमहंत जगतार मुनि ने कहा कि हमेशा मानव कल्याण के लिए प्रयासरत रहने वाले संत महापुरूष वैदिक सनातन धर्म की रीढ़ हैं। संत समागम का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने किया। इस अवसर पर मुख्यिा महंत सुरजीत मुनि, श्रीमहंत धुनीदास, महंत अरूण दास, महंत जसविन्दर सिंह, महंत गोविंददास, महंत राघवेंद्र दास, महंत महंत जगतार मुनि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी ललितानंद गिरी, बाबा हठयोगी, स्वामी अनंतानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महंत मुरली दास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत बलवंत दास, महंत कैवल्यानंद, महंत सूर्यांश मुनि, महंत मंगलदास, महंत त्रिवेणी दास, विहिप नेता दिनेश, नितिन गौतम, नितिन माणा, समाजसेवी शैलेष पटेल सहित बड़ी संख्या में संत महंत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 5 views