स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 14 से

हरिद्वार 10 सितंबर। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की और से हरिद्वार में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। भेल स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि 14 व 15 सितम्बर को शिवडेल स्कूल परिसर में आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में 22 राज्यों से स्वतंत्रता सेनानी/ शहीद परिवारों के वंशज तथा केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री प्रवित्रा मार्गेरीटा, सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, पूर्व गवर्नर एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी तथा रानीपुर विधायक आदेश चौहान शामिल होंगे। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रान्तों से शताधिक आयु के 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ले.आर. माधवन दिल्ली, पांडुरंग गणपत शिंदे महाराष्ट्र, आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड, 116 वर्षीय स्वामी लेखराज उत्तर प्रदेश, भइया बहादुर सिंह सतना मध्य प्रदेश, रामविचार पांडे बलिया उत्तर प्रदेश, नंदकिशोर माझी गोड्डा झारखंड, भगवानपुरी गुलबर्गा कर्नाटक, भीम शंकर करबरी कलबुर्गी कर्नाटक, प्रेम सागर फगवाड़ा पंजाब, हीरालाल ताम्रकार बालाघाट मध्य प्रदेश, अवतार सिंह पटियाला पंजाब, अनंत लक्ष्मण गुरव मुंबई महाराष्ट्र, वेंकट राव हनुमाकोंडा हैदराबाद तेलंगाना, राम अचल आचार्य गोंडा उत्तर प्रदेश, पुवनेश्वर दुवाराह शिवनगर असम, भोलानाथ लखीमपुर असम तथा भारत भूषण विद्यालंकर हरिद्वार उत्तराखंड शामिल हो रहे हैं। जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने राजकीय अतिथि घोषित किया है।

जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि सम्मेलन मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारी के जीवन चरित्र पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी जाएगी। 14 सितम्बर को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों के सम्मान समारोह एवं विचार विमर्श सत्र का उद्घाटन करेंगे। 15 सितंबर को सवेरे 9 बजे जटवाड़ा पुल ज्वालापुर स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में सांसद एवं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा घास मंडी, सर्राफा बाजार, झंडा चौक, कटहरा बाजार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चेतन दास छाबड़ा मार्ग, रेल पुलिस चौकी, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, सेक्टर 2 बैरियर, सरस्वती विद्या मंदिर से होते हुए कार्यक्रम स्थल शिवडेल स्कूल पहुंचने पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान स्वागत करेंगे।

15 सितंबर को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए विचार मंथन किया जाएगा।

प्रैसवार्ता में शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी, संगठन के अध्यक्ष देशबंधु, सुरेश चंद्र सुयाल, सुशील कुमार शर्मा, अरविंद कौशिक, शिवडेल स्कूल बीएचईएल के प्राचार्य पुनीत कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी गंगा किसी से…

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 5 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 10 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 7 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 8 views