भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर सांस्कृति कार्यक्रमों का जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया

हरिद्वार 10 सितम्बर 2024- भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों का जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न गोविनद बल्लभ पन्त जी की 137वी जयन्ती की सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे से गांव में जन्में पण्डिल गोविन्द बल्लभ पन्त जी ने अपने विराट व्यक्तित्व का निर्माण किया, स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन, देश व समाज को एक नई दिशा दी और जिस प्रकार से अविभाजित उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में कीर्तिमान स्थापित किया और देश के गृहमंत्री के रूप में भी अतुलनीय कार्य किये, अपने आप में ही प्रेरणा के स्रोत हैं। निश्चित तौर पर आज भी युवा पीढ़ी उनके जीवन से सीख लेते हुए दृढ़ इच्छा, दृढ़ संकल्प और दृढ़ निश्चय आत्म विश्वास से नई ऊंचाई तक पहुंच सकती है।

जिलाधिकारी ने आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी तथा पहाड़ी गीतों पर दी गई प्रस्तुति पर सभी व्यक्तियों ने जमकर आनन्द उठाया तथा प्रस्तुति देने वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष की कामना की।

इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 3 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 3 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 13 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views