Haridwar News ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात होने से शहर में मचा हड़कंप मच

हरिद्वार में ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात होने से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के व्यस्ततम रानीपुर मोड़ पर स्थित बालाजी ज्वेलर्स पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों पर मिर्च वाला स्प्रे उड़ाया और उसके बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए डकैती डाली। बालाजी ज्वैलर्स शोरूम पर हुई डकैती में बदमाश करीब 5 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े डकैती की सूचना शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। डकैती की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस दौरान स्थानीय लोगों और ज्वेलर्स कारोबारी में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दावा किया कि जल्द बदमाशों को पड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

  • Related Posts

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राम रसोई का शुभारंभ किया हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत…

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 3 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 6 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 8 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 7 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views