अंतराष्ट्रीय योग दिवस:परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर दो दिवसीय योग शिविर आयोजित

योग अध्यात्म और सनातन के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा:योगाचार्य डॉ निरंजन देव

हरिद्वार, 20 जून।

उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ आश्रम गंगा घाट पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मां गंगा की गोद में, हिमालय की छाया और सप्त ऋषियों की तपोभूमि पर हुआ, जिसने आध्यात्मिक वातावरण में योग का महत्व और भी बढ़ा दिया।

योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें योगाचार्य डॉक्टर स्वामी निरंजन देव महाराज,साध्वी अनन्या देवी, पार्षद सुनीता शर्मा, आकाश भाटी,ग्राम हरिपुर कलां की निवर्तमान ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला तथा पूज्य लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा पूजन के साथ हुई, जिसने उपस्थितजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

योगाचार्य स्वामी निरंजन देव महाराज ने संतों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के विभिन्न आसनों, ध्यान और प्राणायाम के अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन और शांति प्रदान करने वाली जीवनशैली है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से संभव हो पाई है। वे एक दिव्य पुरुष हैं, जिन्होंने योग और सनातन संस्कृति की पताका पूरे विश्व में फैलाई है। योग अध्यात्म और सनातन के माध्यम से भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।

साध्वी अनन्या देवी ने कहा योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें।

पार्षद सुनीता शर्मा और निवर्तमान ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने कहा कि मां गंगा के तट पर योग करना एक आध्यात्मिक अनुभव है। परमार्थ आश्रम गंगा घाट न केवल धार्मिक साधना का केंद्र है, बल्कि अब योग जागरूकता का भी केंद्र बन गया है।

भक्त दुर्गा दास ने कहा कि योग आज की आवश्यकता है, जो हमें तनाव, रोग और असंतुलन से मुक्ति दिला सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।

दो दिवसीय इस योग शिविर में सैकड़ों श्रद्धालु, स्थानीय निवासी, संत और युवा सम्मिलित हुए। आयोजन के अंत में गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि जन-जन तक योग का संदेश पहुंचे और भारत पुनः अपने सांस्कृतिक गौरव को प्राप्त कर सके।

योग शिविर में साध्वी अनन्या देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जखमोला,भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा, ओम पांडे, सूरज बालियांन, विकल राठी, ललिता, ममता, हेमा, विजय, उमेश भारद्वाज, स्वामी विजय चेतन, साध्वी राधा, साध्वी तपस्या, साध्वी अनीता, अनिल अग्रवाल, शिवकुमार सैनी, लक्षित भारद्वाज, विमल ठाकुर, राम अवतार शर्मा, सीताराम बडोनी, श्याम सुंदर शर्मा,श्याम पांडे ,सतनाम सिंह, अशोक ,आनंद, राजेंद्र दास, अभिषेक, हेमलता, सुनीता जोशी, पूजा गुप्ता, विकास गुप्ता, स्वामी रविंद्र दास, स्वामी सूरज दास, स्वामी उमेश दास, सैकड़ो संत समाज व स्थानीय जन मौजूद रहे

  • Related Posts

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा की पुत्री यश्या मिश्रा और भतीजी परी मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर परिवार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 5 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 6 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 13 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 10 views