अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने वरिष्ठ संतो के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया

हरिद्वार श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी आज शुक्रवार को मोती बाजार स्थित श्री निरंजनी अखाड़े के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची

। आज प्रातः श्री आनंद भैरव मंदिर व पौराणिक तीर्थ माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात अष्ट कौशल श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती ने पवित्र छड़ी को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ,राष्ट्रीय निर्माण सचिव श्री महंत शैलजा माता ,सचिव श्री महंत महेश पुरी, श्री महंत शैलेंद्र गिरी ,श्री महंत पूर्णागिरि, श्री महंत पशुपति गिरी, थानापति महंत महाकाल गिरि, महंत ग्वालापुरी, श्री महंत श्रीमहंत शिव दत्त गिरी, महंत धीरेंद्र पुरी के नेतृत्व में नागा संन्यासी हर हर महादेव के उद्घोष के साथ पवित्र छड़ी को विष्णु घाट, रामघाट मोती, बाजार, बड़ा बाजार होते हुए पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे ।जहां मनसा देवी ट्रस्ट ,निरंजनी अखाड़ा व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने वरिष्ठ संतो के साथ पवित्र छड़ी का स्वागत किया ।पवित्र छड़ी को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पवित्र जल से अभिषेक कराकर भगवान शिव की स्तुति की तथा उत्तराखंड यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा ।श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा पवित्र छड़ी यात्रा हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है ।जिसे आदि जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने लगभग 2500 वर्ष पूर्व सनातन विरोधियों के उन्मूलन के लिए प्रारंभ किया था। उन्होंने पूरे भारतवर्ष में सनातन विरोधियों को समाप्त कर चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की थी। यह पवित्र छड़ी इस परंपरा का प्रतीक है और सतत सनातन धर्म के प्रचार में आज भी जारी है। श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा बागेश्वर हरिद्वार से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा को भविष्य में पूरे देश में ले जाया जाएगा ।कश्मीर से कन्याकुमारी तथा लेह से लद्दाख तक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार इस पवित्र छड़ी के माध्यम से किया जाएगा ।उन्होंने कहा आगामी 14 अक्टूबर से यह पवित्र छड़ी उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना होगी ।इस छड़ी यात्रा में जो भी नागरिक भाग लेना चाहे वह जूना अखाड़े में संपर्क कर सकता है।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 13 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 22 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 20 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 19 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 24 views