जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगा उत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक सम्पन्न हुई

हरिद्वार 09 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गंगा उत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में महत्पूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 04 नवम्बर को चण्डीघाट रिवर फ्रन्ट पर प्रस्तावित गंगा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उत्सव में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,जनता के साथ ही विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि उत्सव हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम किये जाये, उत्वस दिवस पर जल पुलिस एवं गौताखोर की तैनाती की जाये। विद्यार्थियों के आवागमन हेतु बसों की विशेष व्यवस्था की जाये। उन्होंने विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश विद्युत विभाग को, सफाई व्यवस्था के निर्देश नगर निगम को, चिकित्सा व्यवस्था की निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उत्सव के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के साथ ही महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी ने जानकारी देते हुए बताया नमामि गंगे (चण्डीघाट) रिवर फ्रन्ट पर 4 नवम्बर को गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 04 नवम्बर को गंगा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृति कार्यक्रम, प्रदर्शनी आदि का कार्यक्रम किये जायेंगे, साथ ही बीएसएफ की रिवर राफ्टिंग टीम को मुख्य अतिथि द्वारा फ्लैग ऑफ किया जायेगा जोकि गंगा सागर तक का सफर रिवर राफ्टिंग के जरिये पूरा करेगी।

बैठक में डीएफओ वैभव सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर नमामि गंगे मीनाक्षी मित्तल, अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल दीपक सैनी, संचार विशेषज्ञ पूरन कापड़ी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 

_____________

  • Related Posts

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने किया श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत हरिद्वार। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद बाबा हठयोगी…

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    हिंदी दिवस महोत्सव का हुआ भव्य समापन स्थायी लोक अदालत हरिद्वार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ विधिक जागरूकता व साक्षरता शिविर का आयोजन हरिद्वार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 4 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 5 views

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 10 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 10 views