समृद्ध ग्राम में ‘मुख्य योग शिक्षक शिविर’ का समापन

योग, आयुर्वेद, स्वदेशी के प्रति समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को समाप्त कर पूरे विश्व को योगमय बनाना ही हमारा लक्ष्य: स्वामी रामदेव

शिविर में मध्य प्रदेश पूर्व-पश्चिम, महाराष्ट्र पूर्व-पश्चिम, मुम्बई तथा गोवा के लगभग 500 सह-योग शिक्षकों ने प्रतिभाग कर स्वामी महाराज से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार, 09 अक्टूबर। योग, आयुर्वेद व स्वदेश के आंदोलन को विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में समृद्ध ग्राम में ‘मुख्य योग शिक्षक’ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव जी के दिशानिर्देशन में शिविर का समापन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश पूर्व-पश्चिम, महाराष्ट्र पूर्व-पश्चिम, मुम्बई तथा गोवा के लगभग 500 सह-योग शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उक्त सभी शिविरार्थी जिला व प्रांत स्तर पर 100-100 घण्टे का सह-योग शिक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त कर यहाँ पधारे थे।

शिविर में सभी शिविरार्थियों ने पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव महाराज तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज के दिशानिर्देशन में विशेष सत्र आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य योग, आयुर्वेद, स्वदेशी के प्रति समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को समाप्त कर पूरे विश्व को योगमय बनाना है।

स्वामी परमार्थदेव ने कहा कि स्वामी जी के संकल्प की सिद्धि के लिए पतंजलि योग समिति, महिला पंतजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, सोशल मीडिया तथा हाम्रो स्वाभिमान के सभी कार्यकर्तागण दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर उक्त योग शिक्षक अपने-अपने जिला व प्रांत में जाकर निःशुल्क योग का प्रशिक्षण देंगे तथा साथ ही आयुर्वेद, स्वदेशी व स्वदेशी शिक्षा तथा राष्ट्रवाद का संचार करेंगे। उन्होंने बताया कि पतंजलि के तत्वाधान में संचालित इन शिविरों के माध्यम से शिविरार्थियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ एविडेंस बेस्ड आयुर्वेद, पंचकर्म, षट्कर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, घरेलु उपचार, यज्ञ चिकित्सा, आहार चिकित्सा में भी पारंगत किया जा रहा है।

शिविर में स्वामी परमार्थदेव ने सभी शिविरार्थियों को यज्ञोपवित धारण कराकर संकल्पित कराया कि आजीवन देश में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी तथा राष्ट्रवाद का प्रचार-प्रसार करेंगे।

शिविर में समय-समय अनेक विविध विषयों पर विद्वानों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस शिविर में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी. सिंह, महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य केन्द्रीय प्रभारी डॉ. साध्वी देवप्रिया, मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश, युवा केन्द्रीय प्रभारी स्वामी आदित्यदेव व स्वामी ऋतदेव आदि ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

  • Related Posts

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    धार्मिक आयोजन हमारे संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं:मदन कौशिक हरिद्वार। विवेक विहार कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर समिति द्वारा 26वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर हर वर्ष…

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 9 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 5 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 3 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 11 views