मां भगवती की आराधना परम कल्याणकारी है: महंत रोहित गिरी 

माता स्वरूप कन्याओं का पूजन करने से मां भगवती होती है अति प्रसन्न- महंत रोहित गिरी

हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि मां चंडी देवी की आराधना से हम सभी इस लोक में सुख का अनुभव करते हैं। इच्छापूर्णि मां चंडी देवी जगत की अधिष्ठात्रि देवी है। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। नवरात्रि पर्व के छठे दिन नील पर्वत स्थित मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को मां की आराधना का महत्व समझाते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां की उपासना से व्यक्ति में तप, त्याग, संयम एवं सदाचार की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन से कठिन समय में भी व्यक्ति अपने पथ से विचलित नहीं होता है। इसलिए मां भगवती परम कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि माता की शक्ति के प्रभाव से जीवन की सारी विपदाएं दूर होती हैं। वास्तव में नवरात्रि का समय देवी शक्ति के सम्मान और भक्ति में लीन रहकर आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ अवसर है। माता के सभी स्वरूपों की सात्विक मन से आराधना करने पर व्यक्ति का जीवन धन-धान्य, सुख समृद्धि, यश-वैभव से परिपूर्ण हो जाता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि में प्रत्येक व्यक्ति को यदि माँ की कृपा का पात्र बनना है तो माँ स्वरूप बालिकाओं का पूजन अवश्य करना चाहिए। कन्या पूजन से देवी भगवती अति प्रसन्न होकर साधक को अमोघ फल प्रदान करती हैं। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित अमित बेलवाल, पंडित ओमप्रकाश देशवाल शास्त्री, पंडित मनमोहन कंडवाल, पंडित नवल किशोर, पंडित रोहित डबराल, पंडित राजकुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र बिष्ट, संदीप नेगी, विकास बिष्ट, सोनू कुमार, विजय मोहन, ॠतिक सिंह तोमर, सुनील कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर, सुनील तोमर उषा ब्रेको कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे हैं।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views