जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कम्प

हरिद्वार 07 अक्टूबर

जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौैहान ने 10ः05 बजे कार्यालय उप निबन्धक प्रथम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उप निबन्ध प्रथम तथा दो निबन्धन लिपिक अनुपस्थित मिले, जबकि कार्यालय उप निबन्धक द्वितीय में छापेमारी के दौरान उप निबन्धक द्वितीय व निबन्धन लिपिक अनुपस्थित पाये गये। जिला निबन्धक कार्यालय में छापेमारी के दौरान सीआरसी अनुपस्थित मिली। कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड हरिद्वार में प्रातः 10ः31 बजे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की गई छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई, सहायक अभियन्ता प्रथम, सहायक अभियन्ता द्वितीय, सहायक अभियन्ता तृतीय, सहायक अभियन्ता चतुर्थ, सहायक अभियन्ता पंचम सहित 4 अवर अभियन्ता, 2 प्रशासनिक अधिकारी, एक प्रधान सहायक, 2 अनुसेवक तथा एक बेलदार अर्थात कार्यालय अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड हरिद्वार में अधिशासी अभियन्ता सहित कुल 16 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

उप जिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान द्वारा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में की गई छापेमारी के दौरान सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक सहित कुल 10 कार्मिक अनुपस्थित मिले, तहसील कार्यालय रूड़की में कराई गई छापेमारी के दौरान सभी कार्मिक उपस्थित मिले।

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 7 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 6 views