डा.विशाल गर्ग ने लगाया छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप

कंपनी की जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही चश्मों को नकली बताना गलत

हरिद्वार, 5 अक्तूबर। विशाल ऑप्टिकल्स के स्वामी भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने चश्मे बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की सामान्य जांच को नकली चश्मे बरामद होने जैसी अफवाह फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सोमवार को चश्मा कंपनी द्वारा उनके प्रतिष्ठान में आकर रूटीन जांच की थी। उन्होंने जांच टीम का पूरा सहयोग किया। कुछ लोगों द्वारा जांच को नकली चश्मों की बरामदगी बताकर प्रचारित किया गया। जिससे उनकी सामाजिक और व्यापारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। डा.विशाल गर्ग ने बताया कि डुप्लीकेट चश्मे बाजार में बेचे जाने की सूचना पर कंपनी द्वारा सभी डीलर्स के यहां रूटीन जांच की जा रही है। उनके प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान कंपनी द्वारा कुछ चश्मे सैंपल के तौर लिए गए और सील कर उन्हें सौंप दिया गया। जिसे वे न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि चश्मे नकली हैं या नहीं। इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित लोगों को कानूनी नोटिस भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षो से चश्मों के व्यवसाय से जुड़े हैं। हजारों उपभोक्ता उनके प्रतिष्ठान से जुड़े हैं। आज तक किसी उपभोक्ता ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि वे कोर्ट का पूरा सम्मान करते हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। पत्रकारों द्वारा राजनीतिक षड़यंत्र होने से संबंधी सवाल के जवाब में डा.विशाल गर्ग ने कहा कि वे समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। छात्रों को खेलों से जोड़ने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी योगदान करते हैं। ऐसे में राजनीतिक षड़यंत्र से भी इंकार नहीं कर सकते हैं।

डा.जितेंद्र चंदेला, ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गुप्ता, विकास गर्ग, राम खत्री, निखिल वर्मा आदि व्यवसायियों और समाजसेवी मिनी पुरी, विश्वास सक्सेना, विक्रम सिंह, सचिन अरोड़ा, भाजपा नेता दीपक टंडन, रोहित यादव व कार्तिक आदि ने भी जांच परिणाम आने से पूर्व आरोप लगाए जाने को गलत ठहराया। कहा कि एक प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्ति की छवि को धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 7 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 19 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 18 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views