शारदीय नवरात्रि :माता लाल देवी मंदिर में हुई कलश की स्थापना,

हरिद्वार, 3 अक्टूबर: हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र में सप्तसरोवर स्थित माता लाल देवी मंदिर में गुरुवार को शारदीय नवरात्रि पर्व की प्रथम दिन धूमधाम से शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई, जो कि नवरात्रि पूजा का प्रारंभिक और महत्वपूर्ण चरण होता है। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की।

मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने मां भगवती की विधिपूर्वक पूजा करवाई। पूजा के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया गया। शारदीय नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर भक्तों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ मां दुर्गा की आराधना की। संचालक भक्त दुर्गा दास ने मां शैलपुत्री का उल्लेख करते हुए भक्तों को उनके महत्व और पूजन की विधि के बारे में विस्तार से बताया।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को प्रकृति की देवी माना जाता है, जिनके दर्शन से जीवन में संतुलन और शांति का संचार होता है। संचालक भक्त दुर्गा दास ने मां शैलपुत्री के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी आराधना से मनुष्य को धैर्य, साहस और बल प्राप्त होता है।

पूजन कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और मां दुर्गा के नौ रूपों की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन की पूजा का समापन किया।

पूजन कार्यक्रम में आचार्य हेमंत थपलियाल,आचार्य हीरा जोशी, राकेश सकलानी, अश्वनी दीक्षित, दीवान सिंह जगदंबा प्रसाद एवं अन्य श्रद्धालु गण आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 8 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 9 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views