लेखपाल तथा कानूनगो प्रशासन की रीढ़:डीएम

हरिद्वार 01 अक्टूबर, 2024 लेखपाल तथा कानूनगो प्रशासन की रीढ़ हैं। यह बात जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने तहसील सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कही। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आपकी रिपोर्ट ही आधार बनती है, इसलिए लेखपाल सही ढ़ंग से पैमाइश तथा जांच पड़ताल कार्य पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से करना सुनिश्चित करें तथा नजरिया नक्शा बनाने में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि राजस्व लेखपाल तथा कानूनगो को मूल कार्य अवश्य आना चाहिए, मूल कार्यों को प्राथमिकता दें और मूल कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का सझौता न करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी के भी दबाव या प्रभाव में गलत रिपोर्ट न दें, जो वास्तविक हो वहीं रिपोर्टिंग करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानवीय भूल तो क्षम्य हो सकती है, लेकिन गलत मंशा से किया गया कार्य किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सबसे पुराना विभाग है और राजस्व विभाग का प्रभाव आपकी कार्य शैली पर निर्भर करता है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग की सुचिता बनाए रखें, इसकी छवि पर दाग न लगने दें। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि आपकी कार्य शैली बच्छी होने के साथ ही जनता के साथ बेहतर तालमेल होना चाहिए। अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर किसी लेखपाल की पकड़ मजबूत होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिहं, तहीसलदार यूसुफ अली, वैयक्तिक अधिकारी *सुदेश* कुमार सहित लेखपाल, कानूनगो आदि उपस्थित थे।

——————–

  • Related Posts

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    विक्रम भुल्लर बोले—धान की तौल से लेकर खरीद और भुगतान तक किसानों की परेशानी दूर कराना प्राथमिकता खरीद केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता, अधिकारियों तक पहुंचाएंगे…

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत की उम्मीद, समस्याएं सुलझाने के लिए मैदान में उतरेगा भाजयुमो

    • By Admin
    • October 16, 2026
    • 6 views

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 16 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 21 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 25 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 24 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views