Haridwar News अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की

हरिद्वार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि निर्वाचक नामावलियां शुद्ध हों। नामावलियों की किसी भी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलायें। जहॉ-जहॉ अनुपस्थित, मृतक या जिनके नाम वोटर लिस्ट में दो जगह हैं, नाम हटाने के लिए नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाये। जो वोटर्स 1 जनवरी 2025 के आधार पात्रता पूरी कर रहे हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जायें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन घरों में 10 से अधिक मतदाता हैं, उनकी विशेष सूची तैयार की जाये। जिन क्षेत्रों की सूची में 20 से अधिक नाम जुड़े या घटे हों, उनकी भी डिटेल तैयार की जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों को शुद्ध व सही बनाया जाये। मतदाता सूची मे जिन मतदाताओं के फोटो नहीं हैं, उनके फोटो लगवाए जाये, जिन नाम में शुद्धीकरण किया जाना है, उनका शुद्धीकरण कार्य किया जाये और प्रारूप में जितनी भी सूचनाएं चही गई हैं, सभी स्पष्ट व सही से भरी जाये।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, युक्ता मिश्रा, तहसीलदार प्रियंका रानी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views