जनपद में यातायात व्यवस्था सरल, सुगम व सुरक्षित हो

*जिलाधिकारी ने की सुरक्षित ड्राईविंग की अपील।*

*जनपद में वाहन दुर्घटनाओं पर लगे अंकुश*

*सभी विभाग आपसी समन्वय से करें, कार्य*

हरिद्वार 25 सितम्बर 2024- जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुद्धवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि जनपद में यातायात को सरल, सुगम व सुरक्षित बाने के लिए परिवहन, लोनिवि, एनएचएआई तथा पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में ब्लैक स्पोट्स चिन्हित करते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने मंगलौर, भगवानपुर तथा हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रस्ताव तथा सुझाव दिये जाये। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रयास किया जाये कि जनपद में एक भी वाहन दुर्घटना न हो, यदि कोई दुर्घटना होती है तो मौके पर पहुॅचकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाते हुए निदान की दिशा में कार्यवाही की जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाहन दुर्घटना में घायलों तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं एम्बुलेंस पहुॅचाने में रेस्पोन्स टाइम कम से कम किया जाये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर स्पीडिंग करने वालों, फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग करने वालो, सीट बेल्ट न बांधने वालों, रेड जम्पिंग,ऑवर लोडिंग करने वालों के खिलाफ लाईसेन्स निलम्बन की कार्यवाही अमल में लाई जाये।

जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें तथा किसी भी दशा में ऑवर स्पीडिंग, ऑवर लोडिंग न करें, नशे में वाहन न चलाये, रेड लाइट जम्पिंग न करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हैल्मेट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें।

चालू कलैण्डर वर्ष में परिवहन विभाग द्वारा 34815 चालान किये गये हैं, जिसमें से 1471 चालान कोर्ट भेजे गये हैं। पुलिस विभाग द्वारा 58590 चालान किये गये हैं जिसमें से 27210 चालान कोर्ट भेजे गये हैं।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला, स्वप्न किशोर, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 6 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 8 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views