हरिद्वार बास्केटबॉल टीम बनी चैंपियन

बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर ने विजेता टीम का सम्मान किया**

हरिद्वार।जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि 20 सितंबर से 23 सितंबर तक रुद्रपुर में पांचवें राज्य खेल का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसमें बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरिद्वार जिला फाइनल मैच में उधम सिंह नगर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त करके ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ललित नैय्यर ने आज विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। जहां टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी।

इस अवसर पर ललित नैय्यर ने टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनकी कठिन मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस जीत को संभव बनाया है। आप सभी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है।”

चयनित टीम अब आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। नैय्यर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।

विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों और उनके कोच को इस सफलता के लिए बधाई दी गई, और उम्मीद जताई गई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी,विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बलराम कपूर, डॉ हरीश चौहान, मयंक गुप्ता,खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश शर्मा सह सचिव संदीप शर्मा , शिवम आहूजा,अर्श नैय्यर, वैभव चौधरी, उपस्थित रहे

  • Related Posts

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने रखा प्रस्ताव, संतों को उचित स्थान और व्यवस्था देने का किया आग्रह हरिद्वार। कुंभ-2027 में शाही स्नान की तैयारियों के बीच गुरु…

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    * हरिद्वार में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: पत्रकारिता के क्षेत्र में चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित * उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकारों और सूचना अधिकारियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 3 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 3 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 5 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 6 views

    सभी अखाड़ों के सहयोग से दिव्य-भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ: श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 13 views

    नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • October 19, 2026
    • 8 views