DM,SSP ने श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट प्रबन्धन के बैठक कर किया मंथन, पढ़े पूरी खबर

हरिद्वार 14 अगस्त 2025- मां मनसा देवी मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं के हेतु दर्शन के लिए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक ली।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मां के दर्शन करने हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाते हुए विकास कार्य किये जाये ताकि व्यवस्थाओं बेहतर से बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लैण्ड स्लाइड रोकने हेतु तत्कालिक कदम उठाये जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि पब्लिक एलाउन्समेंट भी बेहतर हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से कराये गये ऑडिट रिपोर्ट के अनुरूप ही कार्य किये जाये। उन्होंने अतिक्रमण तथा कचरा प्रबन्धन हेतु भी विशेष निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दिये। ट्रस्ट द्वारा मन्दिर परिसर में सफाई व्यवस्था हेतु सफाई कर्मी बढ़ाये जायेंगे, 15 कर्मी भीड़ नियंत्रण एवं लाइन मेन्टेन हेतु तैनात किये जायेंगे, किसी भी तरह से दान में प्राप्त होने वाली धनराशि के रजिस्टर मैनटेन किया जायेगा तथा एकाएण्ट डिपोजिट आदि का प्रोपर ऑडिट किया जायेगा। लेण्ड स्लाइड से सम्बन्धित छोटे-छोटे एवं तत्कालिक कार्य राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण, पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

इस दौरान ट्रस्टी महंत राजगिरी,ट्रस्टी अनिल शर्मा,अपर जिलाधिकारी पीएस चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला,ट्रेज़री ऑफिसर अजय कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी,नगर कोतवाल हरिद्वार रितेश शाह, इंस्पेक्टर एसएसआई वीरेंद्र रमोला चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी, प्रबंधन सचिन अग्रवाल, मैनेजर धीरज गिरी,पुजारी गणेश शर्मा,पंकज तिवारी,

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 3 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 8 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 7 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 9 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 10 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 7 views