आज के इन्नोवेटिव बच्चों के दिमाग का इंडस्ट्री इस्तेमाल करें: त्रिवेन्द्र

देहरादून। भानियावाला कर एक स्थानीय होटल में माइक्रोवेव, एंटीना और संचार (एमएसी-2024) के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन के तीन दिवसीय संस्करण का आयोजन किया गया। डील, डीआरडीओ भारत, आईआईटी रूड़की, एनआईटी उत्तराखंड, वीएमएसबी यूटीयू (टीएचडीसी-आईएचईटी) और इलेक्ट्रॉनिक्स संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से इस सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद हरिद्वार और पूर्व सीएम श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रायोजकों की प्रस्तुतियों और उत्पाद प्रदर्शनों से कार्यक्रम को और समृद्ध किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को नवीनतम तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिला।

अपने सम्बोधन में श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चों को इंडस्ट्री से जोड़ना बहुत जरूरी है। साथ ही प्रोफेसरों भी इसमें रुचि लें। उन्होंने कहा कि प्रोफेसरों को समय-समय पर intensive करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि intensive से वे अपडेट रहेंगे और वे बच्चों को रोजाना के अपडेट से जोड़ पाएंगे। आज का जमाना अपडेट का है। उन्होंने कहा कि आज के हमारे बच्चों के दिमाग में इन्नोवेटिव आईडियाज होते हैं और उनका हमें इस्तेमाल करना चाहिए। श्री रावत द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया और अंत में उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएनएनआईटी इलाहाबाद के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर एमएम गोरे ने की। इस अवसर पर आरजीपीवी, भोपाल के कुलपति प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, मैनिट भोपाल के निदेशक प्रो. के.के. शुक्ला, प्रीत यादव (एनएक्सपी), प्रो. विजय शंकर त्रिपाठी, प्रो. करुण रावत, डॉ. विनय कुमार, प्रो. अमलेन्दु पटनायक, आईआईटी रूड़की, डॉ. मीनाक्षी रावत, आईआईटी रूड़की, डॉ. सिमा नोघानियन, कॉमस्कोप, सनीवेल, संयुक्त राज्य अमेरिका

  • Related Posts

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राम रसोई का शुभारंभ किया हरिद्वार। अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को कनखल संन्यास मार्ग स्थित श्री रामेश्वर आश्रम में राम रसोई का विधिवत…

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। चरण पादुका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनखल में अक्षय तृतीया पर राम रसोई का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगा सात्विक भोजन

    • By Admin
    • April 19, 2026
    • 3 views

    गंगोत्री धाम के पहले भोग प्रसाद के लिए खाद्य सामग्री से भरा ट्रैक रवाना किया

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 6 views

    भाजपा नेता विनोद मिश्रा की पुत्री व भतीजी ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

    • By Admin
    • April 15, 2026
    • 8 views

    विश्व नमोकार महामंत्र दिवस पर वीआईपी घाट में गूंजा महामंत्र, 108 देशों में हुआ सीधा प्रसारण

    • By Admin
    • April 9, 2026
    • 7 views

    शिव शक्ति मंदिर समिति के 26वें वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया 

    • By Admin
    • April 5, 2026
    • 14 views

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 11 views